लोकतंत्र पर राहुल गांधी की टिप्पणी गंभीर चिंता का विषय- पात्रा

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल की ब्रिटेन यात्रा के दौरान भारत में लोकतंत्र पर उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि यह मामला भारत की संप्रभुता के लिए गंभीर चिंता का विषय है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ लगातार साजिश है। श्री पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगनी होगी।

Related Articles

Back to top button