‘हमारी सरकार ने दलित आदिवासियों के लिए काम किया’: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली। मुर्मू ने कहा कि हमारी सरकार ने हर उस समाज की इच्छाओं को पूरा किया है, जो सदियों से वंचित रहा है। दलित गरीब आदिवासियों के लिए काम किया है। कोई भी काम या प्रयास छोटा नहीं होता है। उन्होंने कहा, “रेहड़ी, ठेले व फुटपाथ पर छोटे व्यवसायी कारोबार करते हैं। हमारी सरकार ने इनकी भूमिका को सराहा और फॉर्मल बैंकिंग से जोड़ा। सस्ते और बिना गारंटी वाले लोन की व्यवस्था की गई। अभी तक करीब 40 लाख साथियों को ऋण दिया जा चुका है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के ग्यारह करोड़ छोटे किसान भी हैं। ये दशकों से प्राथमिकता से वंचित रहे थे। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सवा दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई है। इन लाभार्थियों में लगभग पौने तीन करोड़ लाभार्थी महिला हैं। वहीं, आदिवासियों के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। एकल्व्य मॉडल स्कूल आदिवासी इलाकों में खोले जा रहे हैं। बंधन विकास केंद्र आजाीविका के लिए साधन बने हैं।

Related Articles

Back to top button