2047 तक हमें एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो: द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो और जो अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करने में समर्थ हो। मेरी सरकार के करीब नौ वर्षों के शासनकाल में भारत के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव पहली बार देखे हैं। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है एवं भारत के प्रति विश्व का नजरिया बदला है। भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा सरकार का स्पष्ट मानना है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा शत्रु है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा पहले आयकर रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। आज आयकर रिटर्न दाखिल करने के कुछ दिनों के अंदर ही रिफंड मिल जाता है।

 

 

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button