Mumbai Sanskriti Festival: ‘मुंबई संस्कृति उत्सव’ में गूँजेंगे संगीत के स्वर, शास्त्रीय संगीत की दिग्गज हस्तियाँ होंगी शामिल

  • प्रदीप सरदाना 

वरिष्ठ पत्रकार एवं समीक्षक 

नव वर्ष पर देश में सांस्कृतिक आयोजन की परंपरा अब समृद्द होती जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई में 13 और 14 जनवरी को 32वें ‘मुंबई संस्कृति उत्सव’ (Mumbai Sanskriti Festival) का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शास्त्रीय संगीत की दिग्गज हस्तियाँ शामिल होंगी।

इंडियन हेरिटेज सोसाइटी (Indian Heritage Society) द्वारा आयोजित यह उत्सव मुंबई के फोर्ट स्थित टाउन हाल में होगा। संस्कृति महोत्सव के पहले दिन 13 जनवरी को राकेश चौरसिया (Rakesh Chaurasia) का बांसुरी वादन होगा।

राकेश चौरसिया (Rakesh Chaurasia) की एक पहचान यह भी है कि वह जाने माने बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया (Hariprasad Chaurasia) के भांजे हैं। दूसरे दिन विदुषी अश्विनी भिड़े देशपांडे (Vidushi Ashwini Bhide Deshpande) और पंडित संजीव अभ्यंकर (Pandit Sanjeev Abhyankar’) का शास्त्रीय गायन है। जयपुर-अत्रोली घराने से जुड़ी अश्विनी और मेवाती घराने से जुड़े संजीव भक्ति संगम के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देंगे।

बता दें ‘मुंबई संस्कृति महोत्सव’ (Mumbai Sanskriti Festival) की शुरुआत 1992 में इंडियन हेरिटेज सोसाइटी (Indian Heritage Society) की अध्यक्ष अनीता गरवारे (Anita Garware) ने की थी। पहले इस उत्सव को बाणगंगा महोत्सव (Banganga Festival) कहा जाता था। इस उत्सव में वास्तुकला और सांस्कृतिक दोनों धरोहर का अनुपम संगम देखने को मिलता है।

अनीता गरवारे (Anita Garware) कहती हैं-‘’ हमारी संस्था संगीत के माध्यम से मुंबई के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और धरोहर को लेकर जागरूकता लाने के साथ विरासत को समृद्द बनाने में जुटी है।‘’

Related Articles

Back to top button