Loksabha Elections 2024: पहले चरण का प्रचार हुआ खत्म, कल से देश में शुरू होंगे लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण शुक्रवार से देश में शुरू होने जा रहा है। मतदान की सभी तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस चरण में 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में 1625 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो चुका है।

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, उत्तराखंड और तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

इसके अलावा, राजस्‍थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्‍यप्रदेश की 6, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर की 2 और छत्तीसगढ़, त्रिपुरा तथा जम्‍मू-कश्‍मीर की 1-1 लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ-साथ इसी दिन अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में नई विधानसभाओं के लिए भी चुनाव होंगे।

Related Articles

Back to top button