Kartik Aaryan ने इंडिया गेट पर लॉन्च किया शहजादा फिल्म का टाइटल सॉन्ग

नई दिल्ली, पुनर्वास न्यूज़ डेस्क। अभिनेता Kartik Aryan की नई फिल्म Shehzada 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस कारण कार्तिक फिल्म के प्रचार में आजकल बड़ी ज़ोर शोर से लगे हुए हैं।
आज 15 फरवरी को कार्तिक ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज़ किया है। कार्तिक इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में आए और उन्होंने इसे इंडिया गेट पर रिलीज़ किया।  
ऐसा कहा जा रहा है कि शहजादा फिल्म का यह गीत काफी जोशीला है और आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। कार्तिक ने इस गीत के लॉन्च वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जिसमें वह अपने युवा प्रशंसकों को परफॉर्म करते देख खुद भी उनके साथ नांचने लगे।  

शहजादा फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल के साथ कार्तिक आर्यन ने भी किया है।

Related Articles

Back to top button