IPL में आज होंगे 2 मुकाबले बैंगलोर-दिल्ली और लखनऊ-पंजाब के बीच

आईपीएल क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच बेंगलुरु में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।

एक अन्य मैच लखनऊ में शाम साढे सात बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।

शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता में  सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रुक को उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button