दिल्ली की हवा और तापमान में सुधार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान मुख्य तौर पर साफ रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस अधिकारी के मुताबिक सुबह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। महानगहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 फीसदी रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 198 दर्ज किया गया। यह ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।