ICC World Cup 2023: IND V/s NZ: विराट कोहली ने 50वीं सेंचुरी बनाकर रच दिया इतिहास, तेंदुलकर के सामने तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 50वां वनडे शतक बनाकर इतिहास रचा। उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 50वां शतक जड़ा।

विराट किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 20 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

विराट कोहली ने 106 गेंदों पर अपना 50वां वनडे शतक जड़ा। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में 674 रन पूरा करते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस अवसर पर स्टेडियम में विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तो खुशी समा नहीं पा रही थी। तो वहीं सचिन तेंदुलकर भी अपने रिकॉर्ड को टूटता देख बेहद खुश नजर आए। उन्होंने खड़े होकर विराट के लिए ताली बजाई। जवाब में विराट ने भी झुकते हुए  सचिन को प्रणाम किया।

सचिन बोले- वह लड़का आज ‘विराट’ बन गया

विराट की उपलब्धि पर सचिन तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने मेरे पैर छूने पर आपका मजाक उड़ाया था। जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा। घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करना सोने पर सुहागा है।’

Related Articles

Back to top button