दूरदर्शन के अशोक श्रीवास्तव को डॉ मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार

कृतार्थ सरदाना। डीडी न्यूज़ के अपने ‘दो टूक’ कार्यक्रम से टीवी पत्रकारिता को एक नया अंदाज और नया शिखर देने वाले अशोक श्रीवास्तव को डॉ मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। उन्हें यह पुरस्कार राजनैतिक विमर्श में रिपोर्टिंग और अनुसंधान क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 29 नवंबर शाम 5 बजे, नयी दिल्ली के मंडी हाउस में स्थित श्रीराम सेंटर में होगा।

डॉ मगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन द्वारा स्थापित इन पुरस्कारों का यह पाँचवाँ वर्ष है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत 6 पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव के अतिरिक्त जिन 5 अन्य को ये पुरस्कार दिये जाएंगे उनमें पत्रकारिता क्षेत्र में कोची के मनोरमा टीवी के समाचार निदेशक जॉनी लुकोस भी हैं। साथ ही कला संस्कृति क्षेत्र में दक्षिण भारत के जाने माने पार्श्व गायक, कर्नाटक संगीत के बेहतरीन संगीतज्ञ एम जी कुमार और दैनिक मातृभूमि के कला संपादक पीवी मदनमोहनन को भी यह पुरस्कार मिला है।

इनके अतिरिक्त वेब मीडिया मरूनन्दन मलयाली के संस्थापक संपादक शाजान स्कारिया के साथ तमिलनाडु के संस्थान स्वामी चैतन्यानन्द स्वामी मदुरानन्द, वेल्लिमलाई श्री विवेकानंद आश्रम को भी मंगलम स्वनिनाथन पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

इन सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए नगद, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

बता दें डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ सलहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव पिछले 30 बरसों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह करीब 20 वर्षों से दूरदर्शन के साथ हैं। लेकिन उन्हें सर्वाधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा उनके डीडी न्यूज़ के शो ‘दू टूक’ से मिली। जिसे वह 7 बरसों से होस्ट कर रहे हैं। गत मई में लंदन में भारत महोत्सव के दौरान हाउस ऑफ लॉर्ड्स में भी, अशोक श्रीवास्तव ‘भारत गौरव स्वदेशी सम्मान’ से सम्मानित हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button