डॉ. कार्तिकेय कोहली आई.एम.ए विशिष्ट चिकित्सा पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली के जाने माने चिकित्सक डॉ. कार्तिकेय कोहली को हाल ही में आई.एम.ए विशिष्ट चिकित्साविद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईएमए दक्षिण दिल्ली शाखा द्वारा सूर्या होटल में आयोजित इस वार्षिक अधिवेशन में 400 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। पुरस्कार मुख्य अथिति डॉ. अंकिता चक्रवर्ती, सचिव एनडीएमसी द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. कोहली को यह पुरस्कार गत वर्षों में सतत् चिकित्सा (सी एम ई) में उनके योगदान के लिए मिला है। डॉ कोहली ने  पिछले  एक वर्ष में जहां 35 से अधिक चिकित्सा विचार गोष्ठियों का आयोजन किया। वहां चिकित्सा विज्ञान के जन जागरण और शिक्षा क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय कार्य किये। साथ ही चिकित्सक वर्ग में चिकित्सा विज्ञान से संबंध नवीनतम ज्ञान के प्रसार के लिए 200 से अधिक लेख भी लिखे।

डॉ. कोहली दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पतालों जैसे सर गंगाराम, अपोलो एवं सीताराम भरतीया में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में जुड़े रहे हैं।

अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद  डॉ. कोहली चिकित्सा विज्ञान से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए सदा अग्रणी रहते हैं।

Related Articles

Back to top button