पहली बार विश्व कप खेल रही चिली को 3-1 से हरा दिया

 भुवनेश्वर/राउरकेला । ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। शनिवार को खेले गए पूल सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार विश्व कप खेल रही चिली को 3-1 से हरा दिया है।

न्यूजीलैंड ने मुकाबला में चिली के खिलाफ शानदार शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल नौवें मिनट में लेन सैम ने किया। इसके बाद 11वें मिनट में हीहा सैम ने दूसरा गोल दागा। हीहा सैम ने तीसरा गोल 18वें मिनट दागकर न्यूजीलैंड को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चिली ने एक मात्र गोल 49वें मिनट में किया। चिली के लिए यह गोल कोन्टार्डो इग्नासियो ने दागा। खेल समाप्त होने तक चिली और कोई गोल नहीं कर सका। न्यूजीलैंड ने यह मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button