भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है-प्रेम प्रकाश पांडेय

रायपुर ।भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को राजनांदगांव में किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भाजयुमो की आगामी रणनीति व कार्यकर्ताओं के विकास के लिए संगठन के विचार कार्य आदि के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी ।पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है। देश के लिए समर्पण और जनसेवा ही भाजपा का ध्येय है।

प्रथम सत्र प्रस्ताविक व परिचय का हुआ जिसमें मुख्य रूप से शिवप्रकाश-राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, अजय जामवाल -क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यभारत, नितिन नबीन -भाजपा प्रदेश सह प्रभारी, पवन साय-प्रदेश संगठन महामंत्री, संतोष पांडेय ,सांसद-राजनांदगांव, विजय बघेल, सांसद दुर्ग, नंदन जैन भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो प्रभारी,अवधेश जैन प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख भाजपा आदि नेतागण उपस्थित थे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। जिसमें रवि भगत द्वारा प्रशिक्षण का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हमारे संगठन कार्यकर्ताओं की क्षमता में और निखार आएगा। कोई भी व्यक्ति हर विषयों में उत्तम हो, ऐसा हो नहीं सकता है। इसलिए समय समय में प्रशिक्षण की जरूरत होती है। युवा मोर्चा को जनता की लड़ाई लड़नी है जनता तक इस दोगली सरकार को उखाड़ फेंकना है। नव मतदाता के पास कैसे पहुँचे, जनता तक कैसे इस सरकार की वादाखिलाफी को पहुँचाना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाना है, इस पर विमर्श किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने युवा मोर्चा को उनके कार्यों के बारे में अवगत करवाया, साथ ही साथ जोश भरने का काम किया। अरुण साव ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। युवाओं के कंधे में इस 2.50करोड़ जनता का भार है मुझे और पार्टी को युवा मोर्चा पर पूरा विश्वास है कि इस भ्रष्टाचार वाली सरकार को हम साथ मिल कर के उखाड़ फेकेंगे। युवाओं के साथ किये हुए हर धोके का परिणाम भूपेश सरकार को भुगतना होगा।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश के द्वारा प्रथम सत्र में राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण में भाजपा का योगदान विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। शिवप्रकाश के द्वारा प्रशिक्षण और कार्यसमिति के बीच के अंतर में बारे में बताया गया कि कार्य समिति में हम प्रस्ताव पारित करते हैं, भाषण करते हैं और प्रशिक्षण में हमको अपनी खुद की कमियों को सुधारने और कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।

दूसरे सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन के द्वारा युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा काल खंड था जहाँ भ्रष्टाचार था ,नौकरी नहीं थी, कोई उद्योगों की स्थापना नहीं थी, कोई विकास नहीं था।

तीसरे सत्र में तरुण बाग के द्वारा नवीन युवा मोर्चा कार्यकारिणी का परिचय लिया गया। साथ ही साथ युवा मोर्चा को वर्तमान परिदृश्य एवं आज के समय में जो ट्रेंड चल रहा है उसमें अपने आपको ढालते हुए उसमें कैसे अपना योगदान कर सकें, यह मंत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि आप सबसे बड़ी पार्टी की युवा इकाई का चेहरा हैं जो कोई छोटी मोटी बात नहीं है। हमें केंद्रीय सरकार की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही साथ अपने अंदर निखार लाना चाहिए। हमें अपने देश की संस्कृति, इतिहास के बारे में जानना पढ़ना जरूरी है। बिना जानकारी के हम कार्य नहीं कर सकते। हमें लीडर बनना है तो यह सब करना होगा।

भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के द्वारा आज़ादी के बारे में बताया गया कि आजादी के समय की कांग्रेस और अभी की कांग्रेस में बहुत फर्क है। उस समय के लोगों ने सोचा देश की आज़ादी के लिए कांग्रेस के नाम से कार्य करना है। जिसमें सभी लोग थे। ऐसा नहीं है कि जो ये बताते हैं कि वे ही थे। देश आजाद होने के बाद मुस्लिमों ने मुस्लिम लीग बना ली। ऐसा ही अन्य लोगों ने किया।

Related Articles

Back to top button