‘पहले टैक्स रिफंड के लिए इंतजार करना पड़ता था’: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा, “पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है। ” उन्होंने आगे कहा कि जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है। जिन सुविधाओं के लिए देश की एक बड़ी आबादी ने दशकों तक इंतजार किया, वे इन वर्षों में उसे मिली।

‘गरीबों के लिए खर्च किए साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये’

राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की एक और महत्वकांक्षी योजना पीएम गरीब कल्यान स्कीम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार गरीबों के लिए करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। आज इस योजना की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। तकनीक की मदद से व्यवस्था पारदर्शिता के साथ लाभार्थी तक इसका लाभ पहुंच रहा है।

Related Articles

Back to top button