चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में हुआ बड़ा बदलाव, मनोहर लाल खट्टर की हुई छुट्टी, गठबंधन भी टूटा, नए सीएम बने नायब सैनी

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने अपने मंत्रिमंडल के साथ मंगलवार को इस्तीफा दिया। इतना ही नहीं राज्य में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन भी टूट गया। इस सबके बाद विधायक दल की बैठक ने भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को अगला सीएम चुना गया।

चंडीगढ़ के राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सामने नायब सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। नायब सिंह ने मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

क्यों हुई मनोहर लाल खट्टर की छुट्टी ?

सूत्रों के अनुसार एक सर्वे में भाजपा को पता चला कि जाट वोटर्स मनोहर लाल खट्टर से नाराज़ हैं। ऐसे में वह आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट दे सकते हैं। पार्टी ने इस पर मनोहर लाल खट्टर से भी बैठक कर चर्चा की। जिसके बाद यह तय हुआ कि हरियाणा में मुख्यमंत्री की कमान मनोहर लाल से लेकर किसी और को देनी चाहिए।

मोदी की गारंटी और भाजपा का सुशासन ही हमारी सरकार का मूल मंत्र- नायब सैनी

नायब सैनी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपनी एक्स पोस्ट में कहा “आप सभी को राम-राम समस्त हरियाणावासियों को अपना परिवार मानकर सेवा करने का दायित्व जनकल्याण की शपथ के साथ ग्रहण किया है। प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन, मोदी जी की गारंटी और भाजपा का सुशासन (अंत्योदय) ही हमारी सरकार का मूल मंत्र होगा।

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। दायित्व के पहले ही क्षण से हमारी सरकार ने ये लक्ष्य रखा है कि विकास,जन सेवा और लोक कल्याण के सन्मार्ग पर हमारी सरकार का पहिया तीव्र गति से घूमना चाहिए।“

Related Articles

Back to top button