बांसुरी स्वराज ने की मीनाक्षी लेखी से मुलाकात, शुभकामनाओं के साथ मिला चुनाव सहयोग का आश्वासन

स्तुति सरदाना। नई दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी बनने पर बांसुरी स्वराज ने केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की। बांसुरी स्वराज की मीनाक्षी लेखी से यह शिष्टाचार भेंट थी। क्योंकि मीनाक्षी लेखी पिछले 10 बरसों से नई दिल्ली सीट से ही लोकसभा सांसद हैं।

बांसुरी ने मीनाक्षी लेखी से मिलकर आगामी चुनाव के लिए दिशा निर्देश के साथ परामर्श भी लिया। उधर मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी स्वराज को बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए कार्यों की विकास रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी।

केंद्रीय कला संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बांसुरी को चुनाव के दौरान अपना पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button