ASEAN India Millet Festival 2023: आसियान भारत श्रीअन्न महोत्सव में मोटे अनाज Millets की धूम, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, अपर सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर भी पहुंचे उत्सव में

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार नई दिल्ली के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में “आसियान-भारत श्रीअन्न महोत्सव” (ASEAN India Millet Festival) की प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर अपर सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर भी उपस्थित थीं।

आसियान में भारतीय मिशन (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय आसियान-भारत बाजरा महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अनुरूप इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में मोटे अनाज से होने वाले स्वास्थय लाभ के प्रति जागरूकता और मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।

अर्जुन मुंडा ने उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रदर्शनी में मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और कृषि उद्यमियों ने भी भाग लिया है।

बातचीत के दौरान, केंद्रीय कृषि मंत्री मुंडा ने किसानों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का लाभ उठाएं।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आसियान देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देनासांस्कृतिक और पाक विविधता का उत्सव मनाना और स्वस्थ भविष्य के लिए मोटे अनाज को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button