Amritpal Singh को किया पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

पंजाब पुलिस और खुफिया शाखा के संयुक्‍त अभियान में खालिस्‍तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को आज सुबह छह बजकर 45 मिनट पर मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल सिंह एक महीने से फरार था।

पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह ने घटना का विवरण देते हुए कहा कि उसके खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत वारंट जारी किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद बठिंडा वायुसेना स्‍टेशन से असम में डिब्रूगढ़ ले जाया गया।

पंजाब पुलिस ने लगभग एक महीने पहले अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पंजाब में गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू करने के बाद वह फरार था। गिरफ्तारी अभियान के दौरान उसके कई घनिष्‍ट साथी गिरफ्तार किए गए थे।

Related Articles

Back to top button