सैम पित्रोदा के विरोध में दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले ‘कांग्रेस नेताओं के बयान भारतीय होने का अधिकार छीन रहे है’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैम पित्रोदा (Sam Piroda) द्वारा रंग भेदी टिप्पणी करने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता राजकुमार चौहान, गजेन्द्र यादव, दिनेश प्रताप सिंह, विनय रावत, प्रवीण शंकर कपूर, सुमित भसीन, नसीब सिंह, नीरज बसौया, अमित मलिक, सारिका जैन, सुनील यादव, विनोद सहरावत, ऋचा पांडे मिश्रा, मोहन लाल गिहारा, नीरज तिवारी, सागर त्यागी, सी एल मीना एवं शुभेनदू शेखर अवस्थी सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसकते देख आया सैम पित्रोदा का बयान

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत की सुन्दरता उसकी विविधता है और यही इस देश की ताकत है। हमारी संस्कृति के रुप अलग हो सकते हैं लेकिन उसका सूत्र एक ही है देश की अखंडता। जिस प्रकार कांग्रेस नेताओं ने रंगभेदी टिप्पणी की है वह सीधे तौर पर हमारे देश की एकता और अखंडता को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया यह बयान अचानक नहीं आया है बल्कि चुनाव के तीन फेस के बाद कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है तो यह बयान आ रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सैम पित्रोदा की यह टिप्पणी सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि यह जान बूझकर लोगों को रंगों के आधार पर बांटने की साजिश है। 70 साल तक देश की लूटने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गाँधी को आज देश के अंदर लोगों में भेदभाव नजर आ रहा है।

सैम पित्रोदा की टिप्पणी तो भारतीय होने का अधिकार छीन रही है

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि देश के अंदर सभी का जीने और रहने का तरीका भले अलग हो सकता है लेकिन सैम पित्रोदा की टिप्पणी तो भारतवासियों का भारतीय होने का अधिकार छीन रही है। देश का हर वह दुश्मन जो भारत को कमजोर करने की कोशिश करेगा या जो देश को बांटने की साजिश करेगा उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा तो हमारी संपत्तियों का सर्वे कराकर घुसपैठियों के बीच में बांटने की बात कर रहे थे।

सैम पित्रोदा का बयान देश का अपमान है

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान देश का अपमान है और इसे कोई भी देशवासी नहीं सहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भाजपा को गाली देना, मुझे गाली देना बर्दाश्त किया जायेगा लेकिन अगर देश के 140 करोड़ जनता को गाली दी जाएगी तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैम पित्रोदा का बयान सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि देश का अपमान है और हर राष्ट्रवादी इस बयान के खिलाफ सड़कों पर है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण के बाद कांग्रेस और इंडी गठबंधन का तीसरा फ्यूज उड़ गया है, सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होगी’ तेलंगाना में बोले पीएम मोदी

Related Articles

Back to top button