Shooting: निशानेबाज़ी में वरूण तोमर और ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, पेरिस ओलंपिक में भी जगह की पक्की

भारतीय निशानेबाज वरूण तोमर ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में और ईशा सिंह ने इंडोनेशिया में एशियाई शूटिंग क्‍वालीफायर्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

इसके साथ ही भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में अब तक 15 कोटा स्थान हासिल कर लिए हैं, जो टोक्यो 2020 के कोटा स्थान के बराबर है। इसी के साथ भारत ने टोक्यो खेलों में सबसे अधिक निशानेबाज उतारने के अपने पिछले बेस्ट प्रदर्शन की बराबरी कर ली है।

पेरिस ओलंपिक के लिए कुल 16 कोटा स्थान दांव पर लगे हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चार कोटा हैं जिसमें से अधिकतम तीन भारतीय निशानेबाजों को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button