लोकसभा चुनाव को लेकर रूस ने अमेरिका पर लगाया बड़ा आरोप, कहा भारत के आम चुनाव को बाधित करना चाहता है अमेरिका

रूस ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका का मकसद भारत के राजनीतिक हालात में गड़बड़ी पैदा करना है जिससे आम चुनाव बाधित किए जा सकें।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दी जानकारी

इस संबंध में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार वॉशिंगटन ने अभी तक पन्नू नामक किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों के शामिल होने का कोई सबूत पेश नहीं किया।

अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने कई अन्य देशों पर धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया। ये दिखाता है कि अमेरिका को भारतीय इतिहास के बारे में गलतफहमी है।

अमेरिका इस तरह के आरोपों से भारत को अस्थिर करने की कर रहा कोशिश

उन्होंने आगे कहा कि आम चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों से अमेरिका भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने एक संप्रभु देश के रूप में भारत के प्रति कम सम्मान दिखाया है।

यह भी पढ़ें- साहित्य अकादेमी जून में बच्चों के लिए रचनात्मक लेखन पर शुरू करेगी कार्यशाला, जानिए कितने वर्ष की आयु के बच्चे ले सकेंगे भाग

Related Articles

Back to top button