Lok Sabha Elections 2024: पूरे जोश के साथ लोक सभा चुनाव का हुआ आगाज, पहले चरण में ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

देशभर में लोकतंत्र के महापर्व का शुक्रवार को जोश भरा आगाज हो गया है। दरअसल, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

प्रथम चरण की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

बताना चाहेंगे कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण की वोटिंग जारी है। इस दौरान 16 करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहा हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता शामिल है।

तीन करोड़ 51 लाख युवा मतदाता 

पहले चरण में थर्ड जेंडर के 11,371 मतदाता तो वहीं 35 लाख 67 हजार पहली बार वोट देने वाले मतदाता और 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के तीन करोड़ 51 लाख युवा मतदाता भी आज अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें

ऐसे में कई मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए लंबी कतार देखी जा रही है। गर्मी के चलते लोग सुबह से ही मतदान करने के लिए घरों से निकल पड़े। अगरतला में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार हुआ शुरू, 18वीं लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज से

Related Articles

Back to top button