Weather Report: देश के इन राज्यों में होगी तेज़ बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में सोमवार तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में रविवार तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्‍तर भारत, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में पांच अप्रैल तक गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में रविवार तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिन तक गर्म हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में मध्‍य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है जबकि दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button