VI Max Postpaid Plans: वोडाफोन आइडिया ने किया बड़ा ऐलान, अब यूजर्स प्लान में चुन सकेंगे अपनी पसंद का ओटीटी प्लेटफॉर्म, जियो और एयरटेल को मिलेगी बड़ी टक्कर

कृतार्थ सरदाना। वोडाफोन आइडिया (VI) के मैक्स पोस्टपेड प्लांस (VI Max Postpaid Plans) में यूजर्स को कॉल, डेटा के साथ ओटीटी जैसी कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है। लेकिन अब कंपनी ने जियो और एयरटेल जैसे अपने प्रतिद्वंदियों को बड़ी चुनौती देते हुए चॉइस प्लांस (VI Choice Plans) पेश कर दिये हैं। ये चॉइस प्लांस भी यूजर्स को मैक्स पोस्टपेड प्लांस (VI Max Postpaid Plans) के अंतर्गत ही मिलेंगे।
क्या है ये चॉइस प्लांस
वीआई के मैक्स पोस्टपेड प्लांस (VI Max Postpaid Plans) में अब यूजर्स को अपनी पसंद का ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) चुनाव करने का विकल्प मिलेगा। अभी तक सभी कंपनियाँ अपने प्लांस में अपने अनुसार कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म फ्री देती थी। लेकिन अब वीआई (VI) यूजर्स को अपनी पसंद का ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) चुनने का विकल्प मिलेगा।
उदाहरण के तौर पर पहले टेलीकॉम कंपनी आपको प्लान में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) फ्री देती है, लेकिन आप सोनी लिव (Sony Liv) देखना पसंद करते हैं, जिस कारण आपके लिए हॉटस्टार (Hotstar) की सब्सक्रिप्शन व्यर्थ जाती थी। लेकिन अब आप विभिन्न प्लांस के अनुसार डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar), सोनी लिव (Sony Liv), एमेज़ोन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), सन नैक्सट (Sun Nxt) जैसे 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपनी पसंद का ओटीटी प्लेटफॉर्म चुन सकेंगे।
इस तरह की सुविधा देने वाली वीआई (VI) पहली कंपनी बन गयी है। वीआई (VI) ने चॉइस का विकल्प समानय और फैमिली पोस्टपेड प्लांस दोनों के लिए पेश किया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) के साथ ही यूजर्स को फूड और ट्रेवेल सब्स्क्रिप्शन चुनने के भी विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा प्लांस में वीआई गेम्स, वीआई म्यूजिक, वीआई जॉब्स और एजुकेशन, वीआई मूवीज एंड टीवी जैसी सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
वीआई (VI) के सीएमओ अवनीश खोसला (Avneesh Khosla) ने कहा, “हम अपने मैक्स पोस्टपेड प्लांस (VI Max Postpaid Plans) में ‘चॉइस’ का विकल्प देकर अपने पोस्टपेड प्लांस की संभावनाओं को फिर से तलाश रहे हैं। हम अपने इन प्लांस के जरिये यूजर्स को फोन, डेटा के साथ उनके पसंदीदा ओटीटी, फूड, ट्रेवेल और एंटी वायरस तक की सब्स्क्रिप्शन देंगे। इससे यूजर्स को सिर्फ एक ही बिल में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं कम कीमत में मिल सकेंगी।
कौन से हैं वो प्लांस
Vi Max Individual Post-Paid Plans:
Plan |
401 |
501 |
701 |
RED X 1101 |
Choice Available |
1 |
2 |
3 |
ALL |
Choice Benefits |
||||
6 Months Subscription of Amazon Prime |
– |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Mobile Subscription of Disney+Hotstar |
Yes |
Yes |
– |
– |
1 Year Super Subscription of Disney+Hotstar |
– |
– |
Yes |
Yes |
1 Year Mobile Subscription of SonyLiv |
Yes |
Yes |
– |
– |
1 Year Premium Subscription of SonyLiv |
– |
– |
Yes |
Yes |
1 Year Subscription of SunNXT |
Yes |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Subscription of EaseMyTrip |
Yes |
Yes |
Yes |
Yes |
Complete subscription of Norton Anti-Virus |
Yes |
Yes |
Yes |
Yes |
6 Months Subscription of EazyDiner |
– |
Yes |
Yes |
Yes |
MakeMyTrip Discount |
– |
– |
– |
Yes |
Airport Lounge Access (4/year) |
– |
– |
– |
Yes |
IR Pack worth Rs. 2999/year |
– |
– |
– |
Yes |
Vi Max Family Post-Paid Plans at a Glance:
Plan |
601 |
1001 |
1151 |
No. of Connection |
2 |
4 |
5 |
Choice Available |
2 |
2 |
2 |
Choice Benefits |
|||
6 Months Subscription of Amazon Prime |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Mobile Subscription of Disney+Hotstar |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Mobile Subscription of SonyLiv |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Subscription of SunNXT |
Yes |
Yes |
Yes |
1 Year Subscription of EaseMyTrip |
Yes |
Yes |
Yes |
Complete subscription of Norton Anti-Virus |
Yes |
Yes |
Yes |
6 Months Subscription of EazyDiner |
– |
Yes |
Yes |