भीषण हिमस्खलन, चपेट में आकर पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट’ के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से पोलैंड के दो पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड’ के लापता होने की खबर थी। जिनकी अब मौत की खबर आ रही हैं।
पुलिस ने बताया कि स्कींग कर रहे विदेशी और स्थानीय पर्यटक ढलान पर थे कि अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि अब तक कम से कम 19 विदेशियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोलैंड के दो नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

बारामूला जिले में बचाव अभियान जारी है और पुलिस दल इस अभियान में लगे हुए हैं। इस घटना के तुरंत बाद बारामूला जिला पुलिस के प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, ‘‘गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट अफरवात चोटी हापथखुद में हिमस्खलन हुआ।

Related Articles

Back to top button