बंगाल से लूटे गये पैसों से त्रिपुरा में हो रहा पार्टी का विस्तार : दिलीप घोष

तृणमूल पश्चिम बंगाल में लोगों के अधिकारों का पैसा लूटकर त्रिपुरा में पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनका ”असली” चेहरा पूरे देश ने देखा हैं। कुछ इस तरह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को तृणमूल पर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों को वहां ढूंढना पड़ रहा है। वहां तृणमूल का कोई अस्तित्व नहीं है।

भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों के साथ सुबह की चाय मंडली में मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी के त्रिपुरा दौरे के संबंध में दिलीप घोष ने कहा कि वह पहले त्रिपुरा गए थे। वहां उन्हें क्या मिला। साढ़े तीन सौ में से उनके एक पार्षद की जीत हुई। उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी। जैसा गोवा में हुआ, वैसा ही त्रिपुरा में भी होगा। त्रिपुरा में कोई संभावना नहीं है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button