दिल्ली और एनसीआर में सरकार लगातार एक्सप्रेस-वे बना रही

देशभर से भी लोग दिल्ली आकर सड़क मार्ग के जरिए हरिद्वार जाते हैं। अभी इसमें करीब चार घंटे का समय लगता है लेकिन नितिन गडकरी के मुताबिक एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार जाने में सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा।

दिल्ली से चंडीगढ़
दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सफर करने में भी करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है। अभी दोनों शहरों के बीच करीब 244 किलोमीटर की दूरी है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली से चंडीगढ़ सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

दिल्ली से अमृतसर
दिल्ली और एनसीआर में सरकार लगातार एक्सप्रेस-वे बना रही है। दिल्ली से अमृतसर के बीच करीब 450 किलोमीटर की दूरी है जिसे तय करने में करीब आठ घंटे का समय लगता है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कुछ समय बाद अमृतसर जाने में सिर्फ चार घंटे का समय ही लगेगा।

दिल्ली से कटरा
क के जरिए काफी लंबा समय लगने के कारण ज्यादातर लोग ट्रेन या प्लेन के जरिए जम्मू और कटरा पहुंचते हैं। गडकरी ने बताया कि आने वाले समय में करीब 650 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ छह घंटे में तय किया जा सकेगा।

दिल्ली से श्रीनगर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली से श्रीनगर सड़क मार्ग के जरिए जाने में सिर्फ आठ घंटे का समय लगेगा। मौजूदा समय में दिल्ली से श्रीनगर जाने में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी को तय करने में करीब 16 से 18 घंटे का समय लगता है।

दिल्ली से जयपुर
दिल्ली से जयपुर जाना अब और आसान हो गया है। हाल में ही पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया है। इसके बाद दिल्ली से जयपुर जाने में अब सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा। जयपुर के अलावा दौसा जाने में भी सिर्फ ढाई घंटे लगेंगे।

दिल्ली से मुंबई
दिल्ली से मुंबई के बीच नया एक्सप्रेस-वे बन रहा है। पीएम मोदी इसके पहले चरण का उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन एक बार पूरी तरह से शुरू होने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा। सरकार के मुताबिक इस एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली से मुंबई जाने में सिर्फ 12 घंटे का समय लगेगा। अभी दोनों शहरों के बीच सफर करने में करीब 24 घंटे का समय लगता है।

नागपुर से पुणे
महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों नागपुर और पुणे के बीच भी बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक पहले दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में 14-15 घंटे लगते थे लेकिन अब आठ घंटे में ही इस सफर को पूरा किया जा सकता है।

 

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button