Tata IPL 2024 RR V/s DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, पराग बने प्लेयर ऑफ द मैच
इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार रात 12 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। उसकी ओर से रियान पराग ने 45 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली। जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। रियान पराग को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आईपीएल में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।