सपा ने नेपाल में विमान दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर जताया गहरा दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) ने नेपाल के पोखरा में हुए प्लेन क्रैश की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्लेन क्रैश मामले में भारतीय समेत अन्य यात्रियों के भी असमय मौत को हृदय विदारक बताया है।

सपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से सोमवार को ट्वीट कर कहा गया कि नेपाल के पोखरा में हुए प्लेन क्रैश की घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में पांच भारतीय समेत सभी 72 यात्रियों की मृत्य, हृदय विदारक है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें। मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

उल्लेखनीय है कि नेपाल देश के काठमांडू से पोखरा जा रहा यात्री विमान रविवार को हादसे का शिकार हो गया।

Related Articles

Back to top button