4 बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता नितिन देसाई ने की आत्महत्या, लगान, हम दिल दे चुके सनम और जोधा अकबर जैसी बड़ी फिल्मों के साथ KBC के भी रहे हैं आर्ट डायरेक्टर

बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई का निधन हो गया है। पुलिस ने बताया है कि उन्‍होंने मुंबई के निकट अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। वे 57 वर्ष के थे।

नितिन देसाई को डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर, लगान और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने 2 फिल्मफेयर और 4 आईफा पुरस्कार भी जीते। नितिन देसाई लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के कला निर्देशक भी थे। उन्होंने कुछ मराठी फिल्‍में और टीवी सीरियलों का भी निर्देशन किया।

Related Articles

Back to top button