ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण बाहर हुए राहुल

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शुक्रवार सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार द्रविड़ ने 12 जनवरी, गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान ब्लडप्रेशर की शिकायत की थी। अब खबर है कि वह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए तिरुवनंतपुरम जाने के बजाय घर लौट गए। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा चुकी है।
राहुल द्रविड़ फिट हैं। वह रविवार को तिरुवनंतपुरम में भारत और श्रीलंका होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले उनके टीम के साथ जुड़ सकते हैं। द्रविड़ शुक्रवार सुबह कोलकाता से रवाना हुए। विमान में एक प्रशंसक ने उनके साथ फोटो शेयर की। वह ग्रे हुडी और नीली टी-शर्ट पहने हुए थे। उन्होंने मास्क भी पहना हुआ था।
राहुल द्रविड़ का 11 जनवरी को 50वां जन्मदिन था
राहुल द्रविड़ ने 11 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मनाया। मुख्य कोच टीम होटल में केक काटते नजर आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका वीडियो शेयर किया था। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को द्रविड़ के चेहरे पर केक लगाते हुए दिखे।