केन्द्र और प्रदेश सरकार देश-प्रदेश के विकास को नए आयाम दिये:सांसद कौशिक

सोनीपत । मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गोहाना की जन उत्थान रैली में रविवार को बरसात हो रही थी और शीत लहर चल रही थी। इसके बाद भी जिस जोश जनून जज्बे का संगम कार्यकर्ताओं ने रैली में दिखाया, वह लाजवाब है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरो की भूमि है। वही जज्बा वही जोश जो माइनस 50 डिग्री के तापमान में हमारे जवान बनाए रखते हैं वही जलवा इस रैली में आप लोगों ने दिखा दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह वही भूमि है जहां गुरु तेग बहादुर के लिए खुशाल दहिया ने अपनी शहादत दी थी। 1857 की लड़ाई में इसी धरती के उधमी राम और रत्ना देवी ने अपनी शहादत दी। इसी धरती के परमवीर चक्र प्राप्त मेजर होशियार सिंह के नाम पर गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप में उनके नाम पर टापू का नाम रखा है। जो हम सब के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के लोग विभिन्न क्षेत्रों में चाहे बागवानी हो, चाहे किसानी हो या चाहे पोल्ट्री का काम हो उसमें अपना नाम कमा रहे हैं। मशरूम में इसी धरती के कमल सिंह चौहान को पदम श्री प्रदान किया गया है। खेती के लिए बक्शीश सिंह को पदम श्री प्रदान किया गया है। यहां के वीरों के सीनों पर सेना के मेडल और ओलंपिक के मेडल सजते हैं। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर हाईवे का विस्तार किया जा रहा है। यहां कटरा तक नया हाईवे बनाया जा रहा है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पांच लाख झंडे घरों पर लगाए जाएंगे।

जींद जिला को 8 राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया : सांसद रमेश कौशिक

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद और रैली संयोजक रमेश कौशिक ने आए हुए सभी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सोनीपत में बिजली रेल और मारुति का प्लांट लगने से रोजगार के अवसर बने हैं। जिला में पहले एक लाख 25 हजार चिरायु कार्ड बने थे जिसे बढ़ाकर चार लाख 50 हजार किया गया है।

Related Articles

Back to top button