चार हजार से अधिक किसानों ने नहीं बेचा धान

धमतरी । किसानों के पास अब सिर्फ सात दिन शेष है। जबकि धान बेचने के लिए जिले में अभी भी 4038 किसान शेष है। वहीं जिले के 36 खरीद केन्द्रों में धान की आवक नहीं हुई है, इससे खरीद बंद रहा। जबकि शासन से जिले को धान खरीद के लिए 48 लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला हुआ है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभी भी केन्द्रों में करीब सवा तीन लाख क्विंटल धान की खरीद किया जाना है।

खरीफ सीजन के उत्पादित धान को इस साल राज्य शासन ने नवंबर माह से ही समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीद शुरू कर दी। दो माह 19 दिन में जिले के 98 खरीद केन्द्रों में अब तक एक लाख 17241 किसानों से कुल 44 लाख 71002 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि धमतरी जिला को राज्य शासन से समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए इस साल 48 लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला हुआ है, लेकिन लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभी केन्द्रों में करीब सवा तीन लाख क्विंटल धान खरीद करना पड़ेगा, तब जाकर लक्ष्य की पूर्ति हो पाएगी। खरीफ खेती-किसानी के लिए सहकारी बैंकों से जिले के 63563 किसानों ने कुल 233 करोड़ रुपये के कर्ज लिए है। इन किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू होने के पहले ही दिन से ऋण वसूलने के लिए सभी 98 केन्द्रों से लिकिंग खरीद की गई।

Related Articles

Back to top button