मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया

जम्मू । न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही अगले एक हफते तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात का तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुलमर्ग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात को तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू में पिछली रात के 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे 6.0 डिग्री सेल्सियस, कटरा 10.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button