Mann Ki Baat: लोकतंत्र पर सभी को गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया और कहा कि हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे काम का अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक ‘डेमोक्रेटिक सोसाइटी’ हैं।

 मिलेट्स को लेकर फिर किया जिक्र
पीएम मोदी ने आंध्र पर्देश के नांदयाल जिले के रहने वाले के.वीं रामा सुब्बा रेड्डी का जिक्र मन की बात में किया है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स के लिए अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी उन्होंने छोड़ दी। मां के हाथों से बने मिलेट्स के पकवानों का स्वाद कुछ ऐसा रचा-बसा था कि इन्होंने अपने गांव में बाजरे की प्रोसेसिंग यूनिट ही शुरू कर दी।

वहीं महाराष्ट्र में अलीबाग के पास केनाड गांव का भी बताया गया की रहने वाली शर्मीला ओसवाल जी पिछले 20 सालों से मिलेट्स की पैदावार में यूनिक तरीके से योगदान दे रही हैं। वो किसानों को स्मार्ट एग्रिकल्चर की ट्रेनिंह दे रही हैं। उनके प्रयासों से सिर्फ Millets की उपज बढ़ी है। ओडिशा की Milletpreneurs आजकल खूब सुर्खियों में हैं। आदिवासी जिले सुंदरगढ़ की करीब डेढ़ हजार महिलाओं का सेल्फ हेल्प ग्रुप, ओडिशा मिलेट्स मिशन से जुड़ा है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button