Lag Ja Gale: शिव और ईशानी की अजब प्रेम कहानी

नई दिल्ली, संगीता सरदाना। ज़ी टीवी ने हाल ही में 7 फरवरी से एक नया सीरियल ‘लग जा गले’ शुरूकिया है। दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बने इस सीरियल मेँ शिव धूपर और ईशानी की अजब प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।

शिव एक महत्वाकांक्षी पंजाबी युवक है और ईशानी एक सीधी सादी मराठी बाला। शिव पर काम और पैसे कमाने का जुनून सवार है। जबकि ईशानी एक ऐसी मेहनतकश लड़की है जो दिन भर अलग अलग तरह के काम करके अपने परिवार की ज़िम्मेदारी संभालती है।

ये दोनों मिलते हैं। दोनों के बीच कुछ गलतफहमियों से एक दूसरे के प्रति नफरत भी है। फिर भी ये अपने भाई बहनों की खातिर शादी कर लेते हैं। लेकिन नफरत, गलतफहमियों और कुर्बानी की आधारशिला पर टिकी इनकी शादी क्या रंग दिखाती है, यह इस सीरियल की यूएसपी है।

शिव की भूमिका मेँ नमिक पॉल हैं तो ईशानी की भूमिका तनिशा मेहता ने की है।

तनिशा कहती हैं- ईशानी एक ऐसी लड़की है जो मानती है बूंद बूंद से समुंदर बनता है। फिर ‘लग जा गले’ की कहानी इतनी अनोखी है कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button