आज का पंचांग: जानिए आज के दिन के शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

आज का पंचांग
⛅दिनांक – 25 अगस्त 2023
⛅दिन – शुक्रवार
⛅विक्रम संवत् – 2080
⛅शक संवत् – 1945
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – शरद
⛅मास – श्रावण
⛅पक्ष – शुक्ल
⛅तिथि – नवमी रात्रि 02:02 तक तत्पश्चात दशमी
⛅नक्षत्र – अनुराधा सुबह 09:14 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
⛅योग – वैधृति शाम 06:51 तक तत्पश्चात विष्कम्भ
⛅राहु काल – दिल्ली समयानुसार सुबह 10:46 से 12:23 तक
⛅सूर्योदय – 05:55
⛅सूर्यास्त – 06:50
दिल्ली समयानुसार
⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से 05:34 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:04 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – वरद लक्ष्मी व्रत
जिनका आज जन्मदिन उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आप में दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून