International Women’s Day 2024: सौंदर्य, बुद्धि और साहस की अद्धभुत स्वामिनी- परिन सोमानी, 8 डॉक्ट्रेट, 19 किताबें, कैम्ब्रिज और हार्वर्ड तक गूँजती है कहानी

भीम राज गर्ग

कौन जानता था कि डॉ. परिन सोमानी , जो एक दिन अपने बिस्तर पर जीवन के अंतिम दिन गिन रही थीं, भविष्य में मिसेज यूनिवर्स का ताज पहनेंगी? यह मुकुट न केवल इस चुनौतीपूर्ण लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के लिए सबसे मजबूत प्रेरणा बन गया, बल्कि कई ऐसे योद्धाओं के लिए भी प्रेरणा बन गया, जिन्हें हार न मानने के साहस की जरूरत है।

डॉ परिन सोमानी (Dr.Parin Somani) की जीवन गाथा अत्यंत विकट होने के बावजूद इतनी दिलचस्प है कि हर कोई उसे सुन हैरान रह जाता है। परिन आज  प्रख्यात शिक्षाविद्, अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, लेखक, बैंकर, मानवतावादी और सेलिब्रिटी व्यक्तित्व हैं। शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ. सोमानी (Dr. Parin Somani), एक वैश्विक आइकन हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रही हैं।

देखा जाये तो डॉ. सोमानी (Dr.Parin Somani) एक अद्भुत रोल मॉडल हैं।  जिन्होंने अपना सर्वत्र जीवन समाज के कल्याण प्रति समर्पित कर दिया है। उन्होंने अपनी निष्काम सेवा भावना व निष्ठा द्वारा सिद्ध कर दिखाया कि सच्ची सुंदरता मन के भीतर होती है और बाहर भी झलकती है। उनका मूल-मंत्र स्वयं पर विश्वास रखें, अपने सपनों को वास्तविकता में साकार करें। साथ ही चुनौतियों को अवसर के रूप में लें।

रेडियो और दूरदर्शन की एंकर भी रहीं

परिन  (Dr.Parin Somani) का जन्म मुंबई के एक रईस परिवार में हुआ था। उनके पिताजी आगा खान समुदाय से सम्बन्ध रखते थे और एक बड़े ठेकेदार थे। परिवार की पहली इकलौती लड़की परिन का बड़े लाड-प्यार से पालन पोषण हुआ। उन्होंने अहमदाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री करने के पश्चात, ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बतौर उद्घोषिका काम करना शुरू कर दिया था। फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु, वह इंग्लैंड चली गयी। मास्टर इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन करके इन्वेस्टमेंट बैंकर बन गयी।

लेकिन डॉ. सोमानी  (Dr. Parin Somani) के जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़ तब आया, जब आक्रामक कैंसर अमेलोब्लास्टोमा ने अचानक उनकी दृष्टि छीन ली। जिससे हर कोई हिल गया कि अब क्या होगा। लगा जैसे सब कुछ अब खत्म हो गया। लेकिन इस तूफ़ान के बीच स्वयं पर अडिग विश्वास सोमानी का  दृढ़ सहारा बन गया, जिसने उसे कई सर्जरी और भावनात्मक उथल-पुथल के माध्यम से मार्गदर्शन किया।

विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद, उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा प्रतिभा और वैश्विक परिवर्तन को बढ़ावा देने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके जीवन का उद्देश्य सांस्कृतिक विभाजन को पाटना, समाज को शिक्षित करना, हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सशक्त बनाना और अपनी आखिरी सांस तक मानव जाति की सहायता करना बन गया था।

सोमानी (Parin Somani) महिलाओं को अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त करने के लिए सशक्त बना रही हैं। उन्होंने अपनी मानवीय और शैक्षिक पहलों के माध्यम से पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के बीच पुल बनाने की कोशिश की है। लंदन ऑर्गनाइजेशन ऑफ स्किल्स डेवलपमेंट (एलओएसडी) के माध्यम से शिक्षा तक पहुंच प्रदान करने का उनका एक नेक दृष्टिकोण है।

डॉ. सोमानी (Dr. Parin Somani) का मानना है कि आजीवन शिक्षण और कौशल विकास टिकाऊ सामाजिक प्रगति के महत्वपूर्ण तत्व है। वह निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर के व्यक्तियों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. सोमानी (Dr.Parin Somani) ने वंचित शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता जल प्रावधानों और स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भूले हुए गांवों (फॉरगॉटन विलेज) में स्कूल और प्रशिक्षण केंद्र बनाए हैं, जहां कम विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्ति आत्मनिर्भरता, जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक शिक्षा और उपकरण प्राप्त करते हैं। उनका दिल मानवता के लिए धड़कता है, जैसा कि सामाजिक कल्याण के प्रति उनके अथक समर्पण से विदित है।

8 डॉक्ट्रेट, 19 किताबें, कैम्ब्रिज और हार्वर्ड तक गूँजती है कहानी

शानदार करियर उपलब्धियों और प्रशंसाओं से भरा हुआ है, जो उन्हें अकादमिक और मानवीय प्रयासों में समान रूप से एक प्रकाशस्तंभ के रूप में चिह्नित करता है। सौन्दर्य और बुद्धि का सुमेल डॉ. सोमानी ने एक तरफ प्रतिष्ठित मिसेज यूनिवर्स 2022 की विजेता का ताज धारण किया, वहीँ उनकी बौद्धिक क्षमता साहित्यिक उपलब्धियों से भी आगे तक फैली हुई है। उन्होंने 19 किताबें लिखी हैं। उन्होंने आठ डॉक्टरेट की डिग्री अर्जित की हैं और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में विशिष्टताएं पाई हैं। यहाँ तक  कैम्ब्रिज और हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में भी परिन सोमानी की कहानी सुर्खियों में रही है। उनके कई भाषणों ने अनगिनत को प्रेरित किया है।

डॉ. परिन सोमानी (Dr.Parin Somani) उन 50 सबसे सफल लोगों में जानी जाती है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। डॉ. परिन सोमानी ने बहु-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मदर टेरेसा ह्यूमैनिटीअवार्ड और कबीर कोहिनूर अवार्ड जैसे पुरस्कार सामाजिक उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। डॉ. परिन सोमानी को क्वींस लीग गोल्डन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। डॉ. परिन सोमानी (Dr.Parin Somani) की गाथा केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि निस्वार्थ समर्पण और अदम्य भावना का स्रोत है, जो लाखों दिलों में आशा की ज्योति प्रज्ज्वलित करता है।

Related Articles

Back to top button