‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ को मिले 13 लाख व्यूज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरसिंगर नेहा राज और बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी का भोजपुरी वर्ल्ड में कोई तोड़ नहीं है। इसी कड़ी में नेहा और माही के नए गाने ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में एक बड़े घर की बेटी का चित्रण किया गया है, जो शादी के बाद ससुराल में आकर क्या सोचती है। यह भूमिका माही ने बखूबी निभाई है, नेहा ने भी अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि ये गाना आम भोजपुरी गानों से जरा हटके है। इसमें बहुत से मजेदार मूवमेंट है, जो दर्शकों को वाओ कहने पर मजबूर कर देते हैं। ये गाना हर उस नवविवाहिता के लिए है जो शादी के बाद की समस्याओं का सामना करती हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘मुझे रोटी बनाने नहीं आता है’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसकी गायिका नेहा राज है। इस गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button