मुख्यमंत्री देंगे राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा के दृष्टिगत अपने एक माह का वेतन आपदा राहत कोष में दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते घरों को खाली कराया जा रहा है। जोशीमठ शहर को बचाने के लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार इसके कारणों को जानने के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य की संस्थाओं के माध्यम से अध्ययन करा रही है। जिसका रिपोर्ट एक माह में आने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button