महिलाओं के लिए लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

भागलपुर: माँ आनंदी संस्था के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की प्रमुख महिला चिकित्सक शामिल हुई। चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं को एबॉर्शन के समय में होने वाली मौतों से बचाव के तरीके बताए गए। ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य बीमारियों के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। महिलाओं को इससे बचने के लिए किस तरह के उपाय किए जाने चाहिए इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवा भी दी गई। वही प्रेग्नेंसी के समय भ्रूण जांच कराने पर भी सख्ती से रोक लगाए जाने को लेकर सरकार से मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button