मोरक्को में आए भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही, 2000 से अधिक लोगों की हुई मृत्यु, 1400 हुए घायल

मोरक्को में 6.8 की तीव्रता के भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो गई है जबकि लगभग 1400 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार भूकंप से प्रभावित दूरदराज के क्षेत्रों में फंसे लोगों तक राहत दल अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मोरक्को में शुक्रवार की रात आए विनाशकारी भूकंप का केंद्र मराकेस से लगभग 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में हाई एटलस पहाड़ियों के पास था। उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को में पिछले 120 वर्षों में यह सबसे भयानक भूकंप आया। ज्यादातर भूकंप पीड़ित दूरदराज के क्षेत्रों से बताए गए हैं।

आशंका है कि बड़ी इमारतों के ढहने से मलबे के अंदर अब भी काफी लोग फंसे हुए हैं। ये इमारतें बहुत पुरानी थीं और वे भूकंप की तीव्रता सह नहीं पाए। प्रधानमंत्री मोदी सहित अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मनी के चांसलर ओलफ शोल्ज और विश्व के अन्य नेताओं ने भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवंदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button