दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अरविंद केजरीवाल पर भड़के, कहा कोरोना हो या बाढ़ सीएम ने दिल्ली वालों को असाह छोड़ा, अब 2025 में जनता छोड़ेगी साथ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीतिक लाभ के लिए पीड़ित कार्ड खेलने की कला में माहिर हैं। दिल्ली के लोगों ने बार-बार देखा है कि जब भी उनके शासन में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का मुद्दा चर्चा का विषय बनता है तो वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार की शक्ति और अधिकारों का मुद्दा उठाने की कोशिश करते हैं।
अब फिर से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मुफ्त पानी और बिजली के मुद्दे उठाते हुए और दिल्ली विधानसभा में पीड़ित कार्ड खेलते हुए देखा है लेकिन लोगों को सच्चाई पता है कि केजरीवाल असंतुष्ट हैं क्योंकि उन्होंने ट्रांसफर पोस्टिंग की अपनी शक्तियां खो दी हैं, जिसका दुरुपयोग वह चुनावी निधी एकत्र करने के लिए कर रहे थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2020 के चुनावों के बाद से, दिल्ली के लोगों ने अब अरविंद केजरीवाल की सांप्रदायिकता, निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का असली चेहरा देखा है और 2025 में उन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा 2020 के चुनाव के तुरंत बाद, लोगों ने केजरीवाल सरकार का सांप्रदायिक चेहरा देखा जब उन्होंने दिल्ली दंगों के दौरान एक विशेष धर्म का पक्ष लिया, कोविड चरण के दौरान केजरीवाल सरकार की विफलता ने उनकी निष्क्रियता को उजागर किया, शराब घोटाले से लेकर शीशमहल तक हर जगह केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार है जबकि फेलोशिप घोटाला केजरीवाल सरकार में भाई-भतीजावाद का प्रमाण है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यही भी कहा है जिस तरह 2020-21 के कोविड काल में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को असाह छोड़ दिया था ठीक उसी तरह जुलाई 2023 में आई बाढ़ के समय भी मुख्य मंत्री केजरीवाल ने दिल्ली को फिर असाह छोड़ दिया था। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की इस निष्क्रियता को कभी माफ नही करेगी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को चुनौती देती है कि वह 2014 के बाद से दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा पूरी की गई विकास परियोजनाओं की तुलना में 2015 से दिल्ली में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास परियोजनाओं पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाएं।