रक्षामंत्री ने दी सेना दिवस की बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75वें सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। हम हमेशा अपने जवानों के आभारी रहेंगे। जवानों ने देश को हमेशा सुरक्षित रखा है। संकट के समय सेना की सेवा विशेष रूप से प्रशंसीय है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने भी भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी है। सिंह ने कहा है राष्ट्र सेना के अदम्य साहस, वीरता, बलिदान और सेवा को नमन करता है। भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों पर गर्व है।

Related Articles

Back to top button