Chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 के उतरने पर इसरो ने दी बड़ी जानकारी, कहा अगर मौसम उचित नहीं रहा तो आज नहीं होगी लैंडिंग प्रक्रिया

चंद्रमा की सतह पर बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के उतरने के संबंध में निर्णय लैंडर मॉडयूल और चंद्रमा की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। अहमदाबाद में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने यह जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देसाई ने विश्वास व्यक्त किया कि चंद्रयान मिशन निर्धारित योजना के अनुसार चलेगा और बुधवार 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान सुरक्षित रूप से चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौसम की स्थिति उपयुक्त नहीं रही तो चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतारने की प्रक्रिया 27 अगस्त तक स्थगित की जा सकती है।