केंद्र सरकार ने तीन हाई कोर्ट के लिए 13 जजों की नियुक्ति की

नई दिल्ली । एक तरफ जहां वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी को मद्रास हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप मे नियुक्ति के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, वहीं केंद्र सरकार ने तीन हाई कोर्ट के लिए 13 जजों की नियुक्ति की है। इसमें गौरी का नाम भी शामिल है। केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट, कर्नाटक हाई कोर्ट और मद्रास हाई कोर्ट के लिए 13 जजों की नियुक्ति संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी नोटिफिकेशन में इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए सैयद कमर हसन रिजवी, मनीष कुमार निगम, अनीश कुमार और नंद प्रभा शुक्ला को जज नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने कर्नाटक हाई कोर्ट के लिए जज के रूप में क्षितिज शैलेंद्र, विनोद दिवाकर, विजय कुमार अदयगौड़ा पाटिल और राजेश राय कलंगाला की नियुक्ति की है।

Others Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button