Asian Champions Trophy Final: आज भारत और मलेशिया के बीच खेल जाएगा फाइनल मुकाबला

चेन्नई में एशियाई पुरूष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज शनिवार 12 अगस्त को भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा।
शुक्रवार भारत ने सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ 5 गोल किए, जबकि जापान की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान को एक भी गोल करने का अवसर नहीं दिया।
एक अन्य सेमीफाइनल में मलेशिया ने जापान पर 6 गोल दागे जबकि दक्षिण कोरिया की टीम केवल 2 गोल ही कर पाई।
आज ही तीसरे और चौथे स्थान के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के बीच मैच होगा। केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर फाइनल मुकाबले के दौरान उपस्थित रहेंगे।