Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में राम लला के भोग के लिए 56 प्रकार का 560 किलो पेठा हुआ तैयार, आगरा की मशहूर दुकान पंछी पेठा ने किया तैयार

अयोध्या, कपिल देव सिंह। राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठित होने जा रहे भगवान रामलला के श्रृंगार और भोग के लिए भेंट स्वरूप भेजे जा रहे अनेक प्रकार के अमूल्य उपहार अयोध्या धाम में लाए जा रहे हैं।

भगवान राम के भोग के लिए आगरा व्यापार मंडल की ओर से ताज नगरी आगरा का देश विदेश में प्रसिद्ध पंछी पेठा का बनाया हुआ 56 तरह का 560 किलो पेठा राम नगरी अयोध्या भेजा गया है।

56 प्रकार के इन रसीले स्वादिष्ट पेठों में अलग अलग 56 तरह का स्वाद है। इस पंछी पेठा से भगवान राम लला का भोग लगाया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसहभागिता की अपील पर समाज का हर वर्ग अपने अपने सामर्थ्य और श्रृद्धा के अनुसार प्रभु राम की भक्ति में जुटा है। आगरा के पेठे के अलावा अन्य स्थानों से भी राम भक्तों द्वारा भेजे गए रत्न जड़ित वस्त्र, चांदी की थाल, पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को भेंट में मिली है।

आगरा व्यापार मंडल की ओर से लाया गया 560 किलोग्राम पंछी पेठा यहां अयोध्या के कारसेवक पुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दू परिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की मौजूदगी में उन्हें भेंट स्वरूप दिया गया जिसे उन्होंने भगवान राम के लिए स्वीकार किया ।

Related Articles

Back to top button