आमना शरीफ अब फिर करेगी दर्शकों का सामना

नई दिल्ली, (संगीता सरदाना) आमना शरीफ टीवी की एक स्टार अभिनेत्री रही है। बीस साल पहले जब स्टार प्लस पर आमना का सीरियल ‘कहीं तो होगा’ शुरू हुआ था तो वह रातों रात टीवी स्टार बन गयी थी।
एकता कपूर के इस सीरियल में आमना ने अपनी कशिश की भूमिका को इतना खूबसूरत बना दिया था कि बहुत से लोग सिर्फ आमना के लिए सीरियल देखते थे।
अब यही आमना एक बार फिर दर्शकों का सामना करने जा रही है। स्टार भारत के सीरियल ‘ना उम्र की सीमा हो’ से आमना की एक अंतराल के बाद, टीवी पर वापसी हो रही है।
आमना पिछली बार 2020 में ग्रे शेड किरदार में दिखी थीं
अब आमना ‘ना उम्र की सीमा हो’ यामिनी की भूमिका में दिखाई देंगी। जहां मुख्य भूमिका निभाने वाले इकबाल खान (देव) और रचना मिस्त्री (विधि) के साथ आमना, यामिनी के रूप में अपने कई नए रंग दिखाएगी।