ICC World Cup 2023: IND V/s SL: भारत ने श्रीलंका से 302 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की, सेमीफ़ाइनल में सबसे पहले मारी एंट्री

भारत के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर पहले ढेरों रन बटोरे फिर गेंदबाजों ने कहर बरपाया जिससे मेजबान टीम ने बृहस्पतिवार को आईसीसी विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से हराकर लगातार सातवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

श्रीलंका को 17 सितंबर 2023 को एशिया कप के फाइनल में 50 रन पर ढेर करने के 45 दिन बाद भारत ने इस साल तीसरी बार इस टीम को 100 रन के आंकड़े को भी नहीं छूने दिया। भारत ने इससे पहले शुभमन गिल (92 रन, 92 गेंद, 11 चौके, दो छक्के), विराट कोहली (88 रन, 94 गेंद, 11 चौके) और श्रेयस अय्यर (82 रन, 56 गेंद, छह छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 357 रन बनाए थे।
यह रनों के लिहाज से विश्व कप की दूसरी सबसे बड़ी और भारत की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका का यह स्कोर उसका संयुक्त रूप से तीसरा न्यूनतम और विश्व कप का चौथा न्यूनतम स्कोर है।

 

लीग तालिका में भारत अब 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गया है जबकि साउथ अफ्रीका 12 अंकों लेकिन बेहतर रन रेट के कारण शीर्ष पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button